अपराधी सक्रिय, पत्रकार प्रहलाद की बाइक चोरी

0
1551

बक्सर खबर : प्रभात खबर के छायाकार प्रहलाद शर्मा की बाइक चोरी हो गई है। गुरुवार को अपराह्न छह बजे के लगभग वे रामरेखा घाट के पास खबर के लिए पहुंचे थे। वहां भाजपा द्वारा गंगा आरती का आयोजन किया गया था। जब पत्रकार महोदय वहां से लौटे तो उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक मौके से गायब थी। प्रहालद और उनके साथी पत्रकार यह नजारा देख अवाक रह गए। सभी लोग थाने पहुंचे।

वहां इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई। बीआर 44 ई 0136 नंबर की बाइक काले रंग की है। जिसकी तलाश में पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है। ऐसा नगर कोतवाल राघव दयाल ने कहा। वहीं बक्सर पत्रकार संघ के संरक्षक बबलू उपाध्याय ने इस घटना की घोर आलोचना करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here