-जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था युवक
बक्सर खबर। रात के वक्त छापामारी करने निकली सोनवर्षा ओपी की पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम योगेन्द्र सिंह बताया। वह बगेन थाना के छपरा गांव का निवासी है। पूछने पर ओपी प्रभारी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि बुधवार की रात समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई के लिए पुलिस निकली थी। तभी छपरा मार्ग पर एक युवक बाइक से आता दिखा। पुलिस ने उसे रोका तो वह बचकर निकलने का प्रयास करने लगा।
उसका आचरण संदिग्ध लगा तो उसे रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से देसी कट्टा मिला। अपनी बाइक का वह कागजात भी नहीं दिखा सका। इस वजह से उसका उसका बाइक और फोन भी जब्त कर लिया गया। हालांकि उसका कोई आपराधिक चरित्र सामने नहीं आया है। उसने यह भी बताया कि मणिया गांव जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। वहीं से लौट रहा था। लेकिन, अवैध हथियार बरामद होने की वजह से उसे जेल भेज दिया गया।



































































































