-बड़ी नहर पर हुई वारदात, कारण का पता नहीं
बक्सर खबर। सब्जी बेचने वाले व्यक्ति ददन भर की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना साढ़े तीन के आस-पास की बतायी जा रही है। ददन की उम्र लगभग पचास वर्ष है। वे सिकरौल थाना के गडिय़ा टोला के निवासी थे। घटना भखवा लख के पास हुई है। यह स्थान बड़ी नहर पर बड़का गांव के पास है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंच चुकी है।
घटना का कारण क्या है, और ऐसे करने वाले कौन थे, किस तरफ भागे। इसकी जानकारी ली जा रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार वह ठेले पर सब्जियां बेचता था। उसकी हत्या किसी ने क्यों कि होगी, यह सवाल सबके जेहन में कौंध रहा है। लेकिन, फिलहाल कोई ऐसा नहीं जो कारण स्पष्ट कर सके।































































































