-किसी अन्य लापता युवक के परिजन नहीं आए सामने
बक्सर खबर। गंगा पुल से नीचे पानी में गिरी स्कार्पियो को निकालने का काम आज शनिवार की सुबह सात बजे ही कर लिया गया था। दिन के दस बजे के लगभग पता चला लापता हर्ष कुमार पिता शशि सिंह का शव भी धूम राय के पुरा गांव के समीप बरामद हो गया है। एक शव शुक्रवार की रात ही गाड़ी से बरामद हो गया था। उसका नाम अर्जुन सिंह पिता संजय सिंह बताया गया। पुलिस से पूछने पर कहा, अब किसी अन्य की मौत नहीं हुई है। गाड़ी में दो लोग ही सवार थे। बचाव कार्य का निरीक्षण करने रात एक बजे मौके पर पहुंचे एसपी शुभम आर्य ने उसी समय बता दिया था।
गाड़ी में दो लोग मौजूद थे। इसकी शिनाख्त हुई है। हालांकि यह अफवाह फैली रही। मरने वालों की संख्या तीन-चार है। इस वजह से दोपहर एक बजे तक मौके पर एसडीआरएफ की टीम ने जांच अभियान चलाया। कुल मिलाकर पुलिस ने अब राहत व बचाव कार्य बंद कर दिया है। दो की मौत की प्रशासनिक पुष्टि हुई है। दोनों युवक सिमरी थाना के दुल्लहपुर गांव के निवासी थे। शव उनके परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया। क्या किसी और परिवार ने किसी युवक के लापता होने की सूचना प्रशासन को दी है। यह पूछने पर नगर थाने की पुलिस ने कहा, ऐसा कोई सामने नहीं आया है।