पेड़ों को राखी बांधकर छात्र-छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
110

——-राजपुर प्लस टू हाई स्कूल में अनोखा रक्षाबंधन उत्सव                                                                     बक्सर खबर। रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर राजपुर प्लस टू हाई स्कूल का नजारा कुछ अलग ही था। यहां छात्र-छात्राओं ने इंसानों के बजाय पेड़ों और पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश दिया। कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के बच्चों ने अपने हाथों से खूबसूरत राखियां बनाई और करीब दो दर्जन पुराने पेड़ों को सजाकर राखी बांधी। वहीं, छोटी कक्षाओं के बच्चों ने बाजार से राखी खरीदकर विद्यालय परिसर में लगे नन्हे पौधों को बांधा।

विद्यालय परिवार ने इस अवसर को खास बनाने के लिए पिछले महीने बरसात के मौसम में लगाए गए पौधों को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया। अब ये पौधे अंकुरित होकर नई हरियाली का रूप ले रहे हैं। बच्चों ने इन पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया और उन्हें भाई की तरह सहेजने का वादा किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय, शिक्षक विकास श्रीवास्तव, पवन केसरी, नीलमणि पटेल, बू अली खान और रेशमा कुमारी ने किया। इस मौके पर दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस पहल का मकसद बच्चों में पेड़ों के प्रति अपनापन और जिम्मेदारी की भावना जगाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here