-करैत के डसने से हुई घटना, घर वालों को नहीं हुआ आभास
बक्सर खबर। सर्पदंश के कारण डुमरांव नगर में बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक तीस वर्ष की महिला व दूसरा 25 वर्ष का युवक है। दोनों एक दूसरे से पड़ोसी थे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। एक ही सांप के काटने से दोनों की मौत हुई है। सूचना के अनुसार घटना डुमरांव नगर के लालगंज कड़वी मोहल्ले की है। यहां के रहने वाले नमी राय (25) पिता मोहन राय को सांप ने सोते समय रात में काट लिया। वह उठा और दोस्त के साथ बाइक पर सवार हो कंजिया पहुंच गया।
वहां तबीयत खराब हुई तो उसने घर वालों को सूचना दी। मुझे सांप ने काट लिया है। घर वाले उसे लेकर प्रताप सागर अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पड़ोस की रहने वाले रीता देवी (30) की तबीयत भी खराब होने लगी। उन्हें यह आभास ही नहीं हुआ कि उन्हें सांप ने काटा है। तबीयत खराब होने पर परिवार वाले उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बताया, किसी जहरीले जानवर ने काटा है। नमी की मौत की खबर सुन घर वाले उस महिला को भी प्रतापसागर अस्पताल ले गए।
जहां पता चला, सांप ने उसे भी डसा है। घर वालों को जब यह पता चला कि यह सांप का डंसा है तो उन लोगों ने जिले के चर्चित स्नैक रेक्यूवर हरिओम से संपर्क किया। उनकी मदद से सांप की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया। दोनों लोगों के घर के मध्य सिर्फ एक दीवार का अंतर है। ऐसी संभावना है, एक ही सांप ने दोनों को काटा होगा। पूछने पर पता चला रीता देवी कमलेश राय की पत्नी थीं। उनके दो बेटे हैं, शिवम आठ वर्ष व सिंटू पांच वर्ष। वे अपनी मां के लिए बिलख रहे हैं।