-कई घर राख, जान-माल का भारी नुकसान
बक्सर खबर। इटाढ़ी थाना के करमी गांव में रविवार की दोपहर भीषण आगजनी की घटना हुई। इस दौरान दो बच्चों की जल जाने के कारण मौत हो गई। वहीं जान-माल के भारी नुकसान की खबर है। ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार जनार्दन सिंह के झोपड़ी नुमा घर में अचानक आग लगी। अंदर दो बच्चे फंस गए। जो अपनी ननिहाल में थे। दोनों की झुलसने से मौत हो गई। उनके नाम रितिक (चार वर्ष) व आकांशु (पांच वर्ष) थे।
आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि उन पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। देखते-देखते आधा दर्जन घर जलकर खाक हो गए। दो किसानों की फसल जल गई। पूछने पर इटाढ़ी पुलिस ने बताया आग किस वजह से लगी। इसका पता नहीं चल पाया है। जिन दो बच्चों की मौत हुई है। वे रोहतास जिला के परसथुआं थाना अंतर्गत सलथुआं गांव निवासी राजबली यादव के पुत्र थे। अपने नाना के घर आए थे। जिन लोगों के घर जल गए हैं। उनमें बृज बिहारी सिंह, उमर, रामप्रवेश आदि शामिल हैं। इसी गांव के किसान जय प्रकाश व बलिराज के खलिहान में रखी छह बिघे की फसल भी जल गई।


































































































