बक्सर खबर। पटना में अपने शहर बक्सर लौट रहे युवक की आज सोमवार को दुर्घटना में मौत हो गई। ट्रेन से सफर कर रहे मंटू परमार (30) अचानक टुडीगंज स्टेशन के पास गिर पड़े। यह हादसा उनके साथ कैसे हुआ लोग समझ नहीं पाए। वे डीएमयू सवारी गाड़ी से आ रहे थे। गिरने के बाद उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूछने पर रेल थानाध्यक्ष ने बताया वे राजपुर थाना के सैथु गांव के रहने वाले थे। बक्सर में उनकी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। तीस वर्षीय युवक के परिजन भी दोपहर तक बक्सर पहुंच गए। घर के होनहार सदस्य को खोने के गम में सभी विलाप कर रहे थे।





























































































