-न्यायालय में अधिवक्ताओं से मिलकर मांगा पार्टी के लिए समर्थन
बक्सर खबर। राजद के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बुधवार को शहर में दो-दो कार्यक्रम किए। वे समाहरणालय की बैठक में जाने से पूर्व व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं से मिले। जहां लॉ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य गणपति मंडल व अन्य अधिवक्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत अपराह्न तीन बजे से उनकी बाइक रैली निकली। शहर के अंबेडकर चौक से इसकी शुरुआत हुई और पूरे शहर का उन्होंने भ्रमण किया।
साथ चल रहे सैकड़ों की तादाद में शामिल लालू-तेजस्वी के नारे लगा रहे थे। समर्थकों के उत्साह और जोशीले अंदाज से शहर की सड़कें गुलजार हो गई थी। यह क्रम अंबेडकर चौक, चरित्रवन से लेकर, पीपी रोड, मुनीम चौक होते, मठिया रोड, सारिमपुर, अहिरौली और पुन: गोलंबर आकर सभा में तब्दी हो गया। जहां सुधाकर सिंह ने कहा मुझे विश्वास है। आप सभी के स्नेह से बक्सर के गौरव को बढ़ाने का काम करूंगा।



































































































