-डुमरांव के कोपवां में वशिष्ठ नारायण के माता-पिता की प्रतिमा का हुआ अनावरण
बक्सर खबर। गुरु की कृपा से शिष्य व मांता-पिता के आशीर्वाद से संतान का कल्याण होता है। इसके लिए संतान संस्कृति कहती है। आप अपने मां-पिता का आदर करें। उनकी सेवा करें, तभी आपका लोक व परलोक दोनों अच्छी गति को प्राप्त करेंगे। पुत्र का धर्म है वह अपने पिता और मां का नाम रोशन करे।
उक्त बातें पूज्य संत जीयर स्वामी जी महाराज ने सोमवार को कोपवां गांव में कहीं। जहां जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के पिता कामता प्रसाद सिंह व माता लखमुनी देवी की प्रतिमा का अनावरण पूज्य संत की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर स्वामी जी ने अपने उपदेश के दौरान कहा कि पिता का व पुत्र दोनों का धर्म -कर्म होता है।

यह जगत नश्वर है। यहां कोई ठहरता नहीं है। इस लिए सभी को अपने कर्तव्य का बोध होना आवश्यक है। इस दौरान वहां बक्सर के कमलेश सिंह, विनोद राय, जदयू अध्यक्ष संतोष निराला, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, दिनेश सिंह समेत जिले के अनेक नेता व जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



































































































