सरायफाटक की तजिया को प्रथम पुरस्कार, डीएम व एसपी रहे मौजूद

0
358

बक्सर खबर। मुहर्रम का त्योहार शुक्रवार की रात जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। रात ग्यारह बजे के लगभग बक्सर होटल के समीप छबिल कब्रिस्तान पर जलसे का आयोजन हुआ। जहां युवकों ने तरह-तरह के करतब दिखाए। मौजूद लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर डीएम राघवेन्द्र सिंह व एसपी राकेश कुमार भी वहां मौजूद रहे। इन अधिकारियों घंटो तजिया जुलूस का मुआयना किया। वहां शहर का हर तजिया जुलूस पहुंचा। जिसमें से तीन को पुरस्कार प्रदान किया गया।

सरायफाटक की तजिया को प्रथम, दर्जी मुहल्ला की तिरंगे वाली तजिया को द्वितीय एवं सिविल लाइन कमेटी को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। डीएम ने अपने संबोधन में कहा। आप सभी को बहु त-बहुत धन्यवाद। त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इसमें आप सभी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी प्रशासनिक और पुलिस टीम को भी उन्होंने बधाई दी। तजिया कमेटी वाले लोग भी उनको अपने बीच पाकर बहुत खुश थे। मौजूद अधिकारियों को उन्होंने पगड़ी बांध कर सम्मानित किया। वहां सदर एसडीओ केके उपाध्याय, डीएसपी सतीश कुमार व अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम में शामिल डीएम राघवेन्द्र सिंह व एसपी राकेश कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here