-कुछ तकनीकी कारणों से रुका है परिणाम, नहीं मिला है प्रमाणपत्र
बक्सर खबर। लोक सभा चुनाव की मतगणना का काम पूरा हो गया है। लेकिन, कुछ तकनीकी कारणों से अभी परिणाम की घोषणा नहीं हो पाई है। इस वजह से राजद के उम्मीदवार सुधाकर सिंह को प्रमाणपत्र नहीं मिला है। हालांकि, मतों की गणना के अनुसार अभी 30 हजार के अंतर से जीत मिली है। सूचना के अनुसार रामगढ़ विधानसभा की मतगणना में कुछ कागजी गड़बड़ी है। जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। इसी वजह से प्रमाणपत्र देने में विलंब हो रहा है।
यहां जीत हार के उत्साह और मातम के मध्य यह जान लेना जरूरी है। राजद को जीत इसलिए नसीब हुई है। उसके पीछे कई कारण हैं। 2019 के चुनाव में राजद को 3 लाख 55 हजार 444 मत मिले थे। जो इस बार बढ़कर 4 लाख 32 हजार के ऊपर पहुंच गया है। भाजपा को उस चुनाव में कुल 4 लाख 73 हजार 053 मत मिले थे। इस बार उसमें 70 हजार की कमी देखी गई है। इसी वजह से भाजपा इस चुनाव में पिछड़ गई है।



































































































