-फिलहाल 55 मीटर के ऊपर है पानी
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर पिछले माह भर से 55 मीटर के आस-पास बना हुआ है। हालांकि यह पिछले दिनों 59 मीटर के करीब पहुंच गया था। लेकिन, नौ अगस्त के बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आने लगी थी। लगभग पन्द्रह दिनों तक यही क्रम चलता रहा। लेकिन, 23 अगस्त को पानी पुन: बढ़ना शुरू हो गया। जिसका क्रम आज 25 को भी जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे पानी का उच्चतम स्तर 55.69 मीटर आंका गया। यह संकेत है, उस बात का कि पानी एक बार फिर बढ़ेगा।
अगर हम पिछले वर्ष की बात करें तो 28 अगस्त 2022 को पानी खतरे को पार कर गया था। अर्थात वह समय नजदीक आ रहा है। बाढ़ न आए तो बेहतर है। लेकिन, सितम्बर तक यह खतरा बना हुआ है। क्योंकि सावन के बाद भादो मास प्रारंभ होगा। जिसमें बारिश की अधिक संभावना रहती है। बिहार में बारिश भले ही कम हो रही है। लेकिन, दूसरे राज्यों में हो रही बारिश यहां के लिए समस्या बन सकती है। इस लिए जरूरी है कि तटवर्ती इलाकों के लोग सजग रहे। अपनी जरुरत का सामान जैसे सूखा भोजन, टॉर्च, आवश्यक दवाएं, माचिस, मोमबत्ती आदि का इंतजाम रखना चाहिए। वैसे अपने जिले में चेतावनी बिंदू 59.32 मीटर और खतरे का निशान 60.32 है।
































































































