बक्सर खबर। आज शुक्रवार को डुमरांव प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। कोरानसराय पंचायत की बीडीसी सदस्य सविता देवी निर्विरोध प्रमुख चुन लीं गई। उप प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ जिसमें संजय ने बाजी मारी। चुनाव पर्यवेक्षक सह डुमरांव एसडीओ ललन प्रसाद ने सविता देवी के निर्विरोध प्रमुख चुने जाने की घोषणा की समर्थकों में उत्साह व्याप्त हो गया। बाहर खड़े समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ा खुशी का इजहार किया तथा उन्हें बधाई दी। वहीं उप प्रमुख के लिए सहमति नहीं बन पाई। चुनाव प्रक्रिया को अपनाया गया।
जिसमें संजय यादव, संचल देवी व अनिश खां ने नामांकन किया। जिसमें संजय यादव को 11 मत, संचल देवी को 4 व अनिश खां को 8 मत मिले। मतगणना के बाद उप प्रमुख के लिए संजय यादव विजयी घोषित हुए। उसके बाद प्रमुख व उपप्रमुख के समर्थकों ने जमकर खुशी का इजहार किया। पूर्व प्रमुख अनुपा देवी अपने छह समर्थकों को लेकर सदन में पहुंची परन्तु अपने पक्ष में बहुमत न होते देख चुप रहने में ही भलाई समझी। जिन बीडीसी सदस्यों ने प्रमुख के साथ सदन में पहुंचे उनमें गीता देवी, संगीता देवी, रम्भा देवी, इंदू देवी, कबूतरी देवी, महेश्वरी देवी, संचल देवी, पुष्पा देवी, चंदन कुमार, रमेश यादव, जवाहर लाल सिंह, मंटू राम, त्रिभुवन, संजय यादव, राकेश यादव, पुनम देवी थी। मतदान को लेकर प्रखंड कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी थी।































































































