अहियापुर के तिहरे हत्याकांड में वारंटियों के घर पर चस्पाया गया इश्तेहार

0
1802

– फिलहाल पांच के खिलाफ वारंट, कल हो सकती है कुर्की
बक्सर खबर। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियारपुर गांव में हुए बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा कदम उठाया है। मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने महज 120 घंटे में कुर्की का इस्तेहार चस्पाया। पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार को बक्सर न्यायालय से कुर्की के आदेश निर्गत होने के बाद शुरू की। इसके तहत राजपुर पुलिस के थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में डुगडुगी बजाते हुए आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पाया गया।

इस मामले में आरोपी पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मुखिया मनोज यादव, बटेश्वर यादव, अभिषेक यादव, महेंद्र यादव और कुणाल यादव शामिल हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। लेकिन अब तक फरार चल रहे है। जिसके कारण पुलिस न्यायालय सोमवार को कोर्ट से वारंट निर्गत कराया गया था। जिसकी सूचना नोटिस के माध्यम से आरोपियों को दे दी गयी थी। फिर वो न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद राजपुर थानाध्यक्ष ने न्यायालय में अर्जी दी थी। जिसके बाद कोर्ट के द्वारा कुर्की का निर्देश दिया गया।

अहियापुर में आरोपियों के घर पर कुर्की का इस्तेहार लगाती पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी अदालत के सामने पेश नहीं होते हैं तो अगली कार्रवाई के रूप में उनकी संपत्ति की कुर्की की जाएगी। गौरतलब है कि अहियापुर में 24 मई की अहले सुबह पांच लोगों को गोली मारी गयी थी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी थी। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं। राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह इश्तेहार चस्पाने की पुष्टि करते हुए कहा कि पांच मुख्य आरोपियों के घर कोर्ट के निर्देश के बाद कुर्की का नोटिस चस्पाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here