पुलिस महकमें में भारी फेरबदल, बदले कई थानेदार

0
1897

बक्सर खबर। एसपी राकेश कुमार ने शनिवार को कई थानाध्यक्षों को इधर से उधर कर दिया। नगर कोतवाल अविनाश कुमार को एसपी का ओएसडी बनाया गया है। उनकी जगह मुफस्सिल के थानाध्यक्ष दयानंद सिंह को नगर कोतवाल बनाया गया है। ब्रह्मपुर के अंचल निरीक्षक जितेन्द्र यादव को मुफस्सिल थानाध्यक्ष बनाया गया है।

दयानंद सिंह

एसपी कार्यालय में ओएसडी रहे दयानंद को ब्रह्मपुर अंचल का निरीक्षक बनाया गया है। यह जानकारी बक्सर खबर को पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने दी। सूत्रों की माने तो जल्द ही दर्जन भर पुलिस वालों को लाइन क्लोज किया जाएगा। यह वैसे लोग हैं जिनके खिलाफ हाल में मीडिया ने खबर प्रकाशित है। इसकी तैयारी भी विभाग में चल रही है। हालाकि इस सिलसिले में अभी तक अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here