डेढ़ लाख का हिसाब शेष, अगला पहलवान कौन

0
1243

बक्सर खबर। मतगणना का काम अब समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है। पोल 9लाख 81 हजार 81 मत में से 8 लाख 25 हजार 135 वोट की गिनती पूरी हो चुकी है। प्राप्त आंकडों के अनुसार 3 लाख 97, 025 वोट भाजपा को मिले हैं। वहीं राजद को भी 2 लाख 95,351 मत मिले हैं। इन दोनों पार्टियों को 2014 के लोकसभा चुनाव से ज्यादा मत मिले हैं। फिलहाल भाजपा ने बक्सर सीट से 1 लाख 1,674 वोट की बढत बना ली है। ले दे कर लगभग डेढ़ लाख मतों की गिनती का काम शेष है। जो एक घंटे के अंदर समाप्त हो जाएगा। सूचना के अनुसार नोटा को अभी तक 13644 वोट मिले हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here