नन्हे कलाकारों ने जिले का बढ़ाया मान, डीईओ ने की सराहना

0
325

चौसा के आयुष कुमार जायसवाल ने डीईओ की बनाई तस्वीर भेंट की                                                      बक्सर खबर। जिले के नन्हे कलाकार अपनी कला और मेहनत से जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। शिक्षा विभाग कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि “बाल कलाकार अपनी प्रतिभा को निरंतर निखार रहे हैं, यही बच्चे भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे।” इस अवसर पर आयुष कुमार जायसवाल, जो आदर्श उच्च विद्यालय चौसा के नवम वर्ग का छात्र है, ने अपनी कला से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। आयुष ने डीईओ अमरेंद्र कुमार पांडे की हूबहू कलाकृति बनाकर उन्हें सप्रेम भेंट दी, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोग हैरान रह गए। उसकी प्रतिभा को देखकर अधिकारियों ने उसे ढेरों शुभकामनाएं दीं और आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक डॉ मनीष कुमार शशि ने कहा कि “जिला के नन्हे कलाकार न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि कला के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। वे पढ़ाई और रचनात्मकता के संतुलन से समाज में नई मिसाल कायम कर रहे हैं।” विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों में कला के विकास से उनकी अभिव्यक्ति, रचनात्मकता, संस्कृति से जुड़ाव, ज्ञान-विज्ञान, मनोरंजन और सामाजिक समझ में वृद्धि होती है। कला न सिर्फ भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम है, बल्कि यह भविष्य में आर्थिक रूप से भी सशक्त बना सकती है। इस अवसर पर महिमा साक्षी, विजय लक्ष्मी पटेल, मधुरिमा कुमारी, रवि रंजन चौबे, कुमार विवेक, ब्रजेश चौबे, जगदम्बा प्रसाद, अंजु कुमारी, माया कुमारी, पुतुल कुमारी, सुनीता कुमारी, अनुप कुमार, अंशिता त्रिपाठी, बिंदु श्रीवास्तव, श्रेया कुमारी, कंचन कुमारी और भोले नाथ सहित अन्य शिक्षकों ने आयुष सहित अन्य बाल कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here