जनसुराज ने बनाया तथागत हर्षवर्धन को शाहाबाद का प्रभारी

0
328

-सहयोगी दे रहे बधाई, दिलचस्प होगी विधानसभा की लड़ाई
बक्सर खबर। जन सुराज ने तथागत हर्षवर्धन को शाहाबाद का प्रभारी मनोनीत किया है। तथागत कांग्रेस बक्सर के जिलाध्यक्ष रहे हैं। अपने दर्जनों साथियों संग उन्होंने हाल ही में जन सुराज का दामन थामा। हालांकि कांग्रेस में भी उनका कद किसी से कम नहीं था। वे पूर्व केन्द्रीय मंत्री केके तिवारी के पुत्र हैं। उनकी अपनी राजनीतिक पहचान है। सर्वोच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता कार्य करने का उनका अपना विशेष अनुभव है। इन सबके बावजूद यहां कांग्रेस में उन्हें उचित अवसर नहीं मिला।

अपने राजनीतिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जन सुराज का हाथ थामा। और इसके साथ ही उनका राजनीतिक कद बढ़ता रहा। पहले वे बक्सर के प्रभारी थे। अब उन्हें शाहाबाद का प्रभारी बनाया गया है। अर्थात भोजपुर, बक्सर, रोहतास व कैमूर जिले में उनका प्रभाव होगा। यह चुनावी वर्ष है। इस वजह से यह पद और भी खास हो जाता है। क्योंकि जन सुराज ऐसा दल है। जिसमें उम्मीदवारों की लंबी लाइन लगी हुई है। इन राजनीतिक चर्चाओं के मध्य तथागत का पार्टी में कद बढ़ना उनके साथियों के लिए सुखद संकेत है। इसलिए उन्हें बधाइयां भी मिल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here