–समारोह में प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की बागडोर एक बार फिर जयप्रकाश राय को सौंपी गई। इस खुशी के मौके पर शुक्रवार को स्थानीय बगीचा मैरिज लॉन में भव्य जिलाध्यक्ष सम्मान समारोह और किसान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह और पूनम रविदास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके की गई। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने जयप्रकाश राय को “ऊर्जावान, अनुभवी और मेहनती” नेता बताते हुए कहा कि इनका पिछला कार्यकाल बेहद सफल रहा है। उम्मीद है, यह किसान मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने भी जयप्रकाश राय को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने उनके अच्छे काम को देखते हुए दोबारा मौका दिया है। समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें राजवंश सिंह, सिद्धनाथ सिंह, ललन राय, अनिल पांडेय, निर्भय राय, धिरेन्द्र तिवारी, राम विनोद चौधरी, शेषनाथ पाठक, प्रदीप राय और दिल्ली भाजपा पूर्वांचल अध्यक्ष संतोष ओझा शामिल थे। सभी ने राय के नेतृत्व में पार्टी के मजबूत होने का विश्वास जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद जयप्रकाश राय ने की, संचालन का कार्य जिला प्रवक्ता सतीष दुबे ने संभाला और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ भाजपा नेता उमाकांत पांडेय ने दिया। सम्मान समारोह में विंध्याचल सिंह, धन्नजय राय, पंकज पांडेय, मनोज पांडेय, राजेश सिन्हा, नीतीश मिश्रा, अन्नु मिश्रा, आनन्द ठाकुर, उमाशंकर राय सहित अन्य कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए।