-परिवार के सदस्यों के बाहर होने के कारण पुष्ट नहीं हो रही जानकारी
बक्सर खबर। अहियापुर हत्याकांड के नामजद आरोपी जगनारायण सिंह नहीं रहे। यह सूचना पिछले तीन दिनों से मिल रही है। जिस दिन मनोज व संतोष ने न्यायालय में समर्पण किया था। उसी दिन यह सूचना मीडिया को मिली थी। लेकिन, पिछले तीन दिनों से इसकी तस्दीक का प्रयास किया जा रहा है। बावजूद इसके कोई निकट संबंधी मीडिया के संपर्क में नहीं आ रहा। जो प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसमें कुल 19 लोग नामजद थे। उसमें इनका भी नाम था। सूचना के अनुसार इनके पुत्र महेन्द्र और विरेन्द्र का नाम भी प्राथमिकी में है। इस वजह से वे भी फरार चल रहे हैं। मुख्य आरोपी मनोज और संतोष उनके छोटे भाई दीना सिंह के पुत्र हैं।
इसके संबंध में पूछने पर ग्रामीणों ने बताया। वे बुजुर्ग हो चले थे। कुछ समय पहले ऑपरेशन भी हुआ था। लेकिन, इस घटना ने सबको गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया। और इसी भाग दौड़ में वे चल बसे। मुकदमा चलता तो उनके शामिल होने या न होने की विवेचना होती। लेकिन, अब वे इस जगत में नहीं रहे तो उनका नाम स्वत: ही इस सूची से बाहर आ जाएगा। इस खबर की तस्दीक के लिए जब थानाध्यक्ष राजपुर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा। हमें भी दो दिन पहले यह जानकारी कुछ लोगों से मिली। लेकिन, उनके परिवार के सदस्य बाहर हैं। ऐसी स्थिति में कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता।


































































































