हेमंत ट्रॉफी: रोहतास और भोजपुर से भिड़ंत को घोषित हुई जिला टीम

0
71

निखिल कात्यायन के हाथों में टीम की कमान, 01 और 02 मार्च को सदीशोपुर स्टेडियम में होगा अग्निपरीक्षा                    बक्सर खबर। शाहाबाद जोन में आयोजित सीनियर पुरुष वर्ग की हेमंत ट्रॉफी के अंतर्गत 01 मार्च एवं 02 मार्च को सदीशोपुर स्टेडियम में दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे। बक्सर जिला टीम इन दोनों मैचों में पूरे उत्साह और तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। 01 मार्च को बक्सर का पहला मुकाबला रोहतास के विरुद्ध होगा, जबकि 02 मार्च को भोजपुर की टीम से दूसरा मैच खेला जाएगा। इन दोनों मुकाबलों के लिए बक्सर जिला टीम की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।

घोषित टीम इस प्रकार है: कप्तान- निखिल कात्यायन, सचिन गुप्ता, अरुण यादव, सूर्य प्रताप सिंह, आशीष प्रकाश, ऋषभ सिंह, ब्रजेश यादव, अभिषेक ओझा, रोहित गुप्ता, गौरव कुमार, सन्नी राज, प्रकाश कुमार, अभिषेक मिश्रा, एमडी अरमान, कन्हैया सिंह। कोच- फरान अंसारी। टीम मैनेजर- आदित्य उपाध्याय को बनाया गया है। इस अवसर पर बक्सर जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष वर्षा पाण्डेय ने कहा कि टीम निरंतर बेहतर प्रदर्शन की ओर अग्रसर है। खिलाड़ियों ने हाल के मुकाबलों में अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास का परिचय दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी दोनों मैचों में भी टीम उसी जज्बे के साथ मैदान में उतरेगी और जिले का गौरव बढ़ाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here