बक्सर खबर। विदेशी सैलानियों को लेकर बक्सर पहुंचा गंगा बिलास क्रूज आज मकर संक्रांति, 15 जनवरी के दिन यहां से राजधानी पटना की तरफ रवाना हो गया। स्क्रूज पर कुल 32 विदेशी सैलानियों का दल सवार है। जो 14 जनवरी को शहर के बंगला घर पर रुके थे। जिला प्रशासन ने उनका भव्य स्वागत किया।

इसके उपरांत इन लोगों ने धार्मिक महत्व के स्थलों का दर्शन किया। आज रविवार की सुबह रामेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद इनका दल आगे के लिए रवाना हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें। 13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे काशी से रवाना किया था। जो कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश तक जाएगा।

































































































