बक्सर खबर। नैनीजोर के ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक को अपराधियों ने लूट लिया है। घटना बुधवार की है। जब संजय तिवारी ब्रह्मपुर बैंक से दो लाख रुपये निकालकर बक्सर जा रहे थे। उनके साथ एक और युवक भी बाइक पर सवार था। नागेन्द्र नाम का वह युवक रास्ते में ही गरहथा के पास उतर गया। जब संजय नया भोजपुर पहुंचे तो वहां बाइक रोक शौच के लिए जा रहे थे। इतने में पीछे से आए दो बाइक सवार अपराधियों ने उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए।
संजय भी अपनी बाइक ले पीछे लपके, लेकिन अपराधी उनकी आंखों से ओझल हो चुके थे। दहशत जदा संजय बक्सर स्थित अपने भाई के आवास पहुंचे। यहां परिवार वालों को पूरी जानकारी दी। रात हो जाने के कारण पुलिस के अपास नहीं गए। आज गुरुवार की सुबह नया भोजपुर ओपी पहुंचे। यह पूरी बात संजय ने लिखकर दी है। उनके आवेदन के अनुसार घटना रात साढ़े आठ बजे की है। पुलिस उनके आवेदन को लेकर पशोपेश में है। घटना का सच क्या है उसे भी समझ में नहीं आ रहा है।



































































































