-जख्मी रेफर, पिता की भी हुई थी हत्या
बक्सर खबर। शहर के इंडोर स्टेडियम के समीप बुधवार को अपराह्न साढ़े चार बजे के लगभग गोलीबारी की घटना हुई। दो गोल में बंटे युवकों के बीच पहले मारपीट हुई। फिर एक ने गोली चला दी। जो अविनाश कुमार के कमर के पास जा लगी। सदर अस्पताल से घायल युवक को तुरंत पटना के लिए रेफर कर दिया गया। वारदात के संबंध में पूछने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम ने बताया, घायल युवक शहर के कोइरपुरवा मुहल्ले का निवासी है।

आज सुबह एमपी हाई स्कूल में एहसान नाम के युवक के साथ कुछ लड़कों ने मारपीट की थी। उसी घटना में बदले की नियम से दोबारा मारपीट हुई। जिसमें एहसान और उसके साथियों ने अविनाश को गोली मार दी। आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं दूसरी तरफ घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया विवाद बक्सर होटल के पास बने इंडोर स्टेडियम के पास हुआ। मारपीट हुई तो अविनाश ने भागने का प्रयास किया। लेकिन उसे भागता देख एक युवक ने उसके उपर गोली चला दी। जो उसे कमर के पास जा लगी। गिरने की वजह से उसका सर भी फट गया। लोगों ने बताया उसके पिता विनोद सिंह की भी हत्या हुई थी। आज वैसी घटना बेटे के साथ हो गई।

































































































