-दो बहने पहले प्रयास में हुई थी पुलिस में भर्ती
बक्सर खबर। बेटियां अब किसी से कम नहीं। इस बात को तीन वर्ष पहले ही सच साबित कर चुकी प्रिया अब दरोगा बन गई है। गुरुवार को जारी दरोगा परीक्षा के परिणाम में उसका नाम शामिल हैं। वह औद्योगिक थाना के छोटकी बसौली गांव निवासी देवेन्द्र यादव की पुत्री है। मां कमला देवी आंगनबाड़ी में सेविका हैं। अपनी भतीजी की सफलता के बारे में बताते हुए चाचा प्रियरंजन ने बताया कि यह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है।
वर्ष 2017 में ही इसका चयन जेल पुलिस में हुआ था। इसकी छोटी बहन प्रियंका भी बीएमपी दरभंगा में कार्यरत है। दोनों बहनों ने एक साथ दरोगा की परीक्षा में शामिल हुई थी। लेकिन, छोटी सात नंबर से चुक गई। लेकिन, प्रिया ने सफलता प्राप्त की है। जिसे लेकर परिवार में खुशी की लहर है। चाचा के अनुसार प्रिया ने 2011 में डुमरांव के उषा रानी उच्च विद्यालय से मैट्रिक एवं 2016 में एमवी कालेज से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।


































































































