‌‌‌करंट लगने से व्यक्ति की मौत

0
1649

बक्सर खबर। मवेशियों के लिए चारा लेने गए व्यक्ति की गुरुवार की दोपहर करंट लगने से मौत हो गई। घटना राजपुर थाना के कनेहरी गांव की है। सूचना के अनुसार इसी गांव के उपेन्द्र पांडेय (47) चारा काटने के लिए खेतों की तरफ गए थे।  जहां वे  घास काट रहे थे। उधर से सिंचाई के लिए किसी ने बिजली का तार फैला रखा था। वे हसुआ से घास काट रहे थे।

इसी क्रम में उनका औजार तार से जा भिड़ा। करंट उनके शरीर में दौड़ गया। एक को हटाने में दोनों हाथ करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जब गांव के लोगों को यह पता चला तो हायतौबा मच गई। स्थानीय प्रतिनिधियों ने इसकी सूचना राजपुर थाने को दी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here