बक्सर के बेटे हिमांशु को मिला ढाई करोड़ का पैकेज, अमेरिका रवाना

0
0

किसान के बेटे को मिली अमेजॉन कंपनी में बड़ी जिम्मेदारी                                                                   बक्सर खबर। बक्सर के इटाढ़ी रोड स्थित ओल्ड राइस मिल निवासी राम पटेल के पुत्र हिमांशु पटेल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से जिले का मान बढ़ाया है। बी.टेक में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले हिमांशु ने वर्ष 2020 में GATE परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की। आगे चलकर उन्होंने IIT गुवाहाटी से 2022 में कंप्यूटर साइंस में एमटेक की डिग्री प्राप्त की। हिमांशु को अब अमेरिका का प्रतिष्ठित L1B वीजा मिला है। जिसे सबसे सख्त और चुनौतीपूर्ण वीज़ाओं में से एक माना जाता है।

ट्रंप प्रशासन के बाद इमिग्रेशन नियमों की सख्ती के बीच इस वीज़ा को प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।वर्तमान में वे अमेज़न कंपनी में SDE-2 पद पर कार्यरत हैं और कंपनी के विशेष प्रोजेक्ट के तहत अर्लिंग्टन (अमेरिका) भेजे जा रहे हैं। वहां उनका वार्षिक पैकेज लगभग ₹2.5 से ₹3 करोड़ बताया जा रहा है। हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विशेष रूप से अपने बड़े पापा कमला शंकर प्रसाद, तथा अपने मित्रों को दिया।

उन्होंने कहा कि बड़े पापा उनके जीवन के आदर्श हैं और मित्रों के सहयोग ने हर कठिन समय में उनका मनोबल बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। हिमांशु मूल रूप से सिमरी प्रखंड के बडका सिंघनपुर गांव के निवासी हैं। इनके पिता किसान हैं। 11वीं और 12वीं की पढ़ाई उन्होंने बक्सर डीएवी बक्सर से पूरी की। पंजाब से बीटेक किया और आई आई टी गुवाहाटी से m.tech किया। फिलहाल बेंगलुरु में ही अमेजॉन कंपनी में काम कर रहे हैं। यहीं से उनके अमेरिका जाने का मौका मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here