झाड़ी में मिली अज्ञात महिला की अधजली लाश मचा हडकंप

0
975

बक्सर खबर: गुरूवार की दोपहर सिमरी थाना क्षेत्र के खंधरा गांव में चिमनी के पास झाड़ी में अज्ञात महिला की अधजली शव मिलने से हडकंप मच गया। लाश मिलने की सूचना मिलते ही सिमरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रंजीत ने बताया कि लाश शादी-शुदा महिला है जिसकी उम्र लगभग 22 साल बताई जा रही है। शव को जलाने के बादले बेडसीट में बांधकर झाड़ी में फेका गया था। शव से किरोसीन की बदबू आ रही थी। हलांकि महिला की पहचान नही हो सकी है। क्योंकि 82 फिसदी चमड़ी जल चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here