बक्सर खबर। भारत बंद के दौरान कुछ लोगों ने अपने अंदाज में इसका विरोध किया। रघुनाथपुर स्टेशन पर वहां के युवाओं ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की मदद की। यात्रियों को पानी, छोटे बच्चों के लिए दूध व बिस्कुट आदि का प्रबंध किया। ऐसा करने वाले युवाओं की टीम में शामिल रुद्र अभिषेक सिंह ने बक्सर खबर को बताया घंटों यहां यात्री परेशान रहे। हमने उनकी मदद की। जिससे लोगों को पता चले देश विरोध नहीं एक दुसरे की मदद से आगे बढ़ेगा।

 
            






