बक्सर खबर। पंडित सर्वश्रेष्ठ हैं और रहेंगे। लेकिन इसके लिए जरुरी है अपने आचरण को सही रखा जाए। इसी के बल पर विप्र समाज में अपनी अलग पहचान रखते हैं। यह चिंतन रविवार को अलिख भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक में सामने आया। जले पाइन स्थित शुभम उत्सव भवन में बैठक हुई। बगैर किसी लाग लपेट के यह बात वक्ताओं ने सबके सामने रखी। अगर हम स्वयं को आगे रखना चाहते हैं तो अपने अवगुण को दूर करना होगा।
यह बात परिषद के राष्ट्रीय सचिव आशुतोष कुमार चौबे ने कही। उनके नेतृत्व में एकजुट हुए विप्र समाज के लोगों ने इस विषय पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान नन्द कुमार तिवारी, डाक्टर द्वारिका तिवारी, डाक्टर आशुतोष चतुर्वेदी, उमाकांत दुबे, दया पांडेय, बबलू तिवारी, सौरभ तिवारी, राजन तिवारी, गजेन्द्र उपाध्याय, अंकित द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।




































































































