अमृत भारत एक्सप्रेस में चोरी, दो गिरफ्तार

0
1105

शांति नगर स्थित कबाड़ी की दुकान से बरामद हुई रेलवे संपत्ति                                                                    बक्सर खबर। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22361 में रेलवे संपत्ति चोरी की सूचना मिलते ही बक्सर आरपीएफ की टीम हरकत में आ गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने शुक्रवार को ट्रेन में ही चोरी में शामिल आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर शांति नगर स्थित कबाड़ी की दुकान में छापेमारी की गई। यहां से चोरी की गई रेलवे संपत्ति बरामद हुई और एक सक्रिय रिसीवर को भी पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में सागर पांडे (22), पुत्र स्वर्गीय मंटू पांडे, निवासी किला मैदान और रिसीवर यानी चोरी का सामान खरीदने के आरोपी सोनू अंसारी (35), पुत्र स्वर्गीय सराजुल अंसारी, निवासी शांति नगर के रुप में पहचान हुई। दोनों के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय को अग्रसारित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here