-अब मुख्यमंत्री सचिवालय में करेंगे काम
बक्सर खबर। अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार का पटना तबादला हो गया है। अब वे मुख्यमंत्री सचिवालय में काम करेंगे। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने उनके तबादले का आदेश जारी किया है। जिसमें इस बात का उल्लेख है। उनका तबादला सचिवालय में कर दिया गया है। चुनाव से पूर्व वे पटना जाने की इच्छा रखे हुए थे।
सूत्रों की मानें तो इससे उनके मन की मुराद पूरी हुई है। प्रमोद कुमार लगभग एक दशक पहले डुमरांव एसडीओ के रूप में भी यहां कार्य कर चुके हैं। उन्हें इस जिले का अनुभव है। लेकिन, नालंदा के निवासी होने के कारण उन्हें बक्सर बहुत दूर प्रतीत हो रहा था। अब राजधानी पटना में काम करते हुए वे सहजता महसूस करेंगे।

































































































