-15 जनवरी से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होगा नियम
बक्सर खबर। अधिकारी हों या कर्मचारी। सभी के लिए 15 जनवरी से बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। अगर किसी की उपस्थिति में कमी मिली तो उसका वेतन काटकर भुगतान किया जाएगा। इस आशय का फरमान जिलाधिकारी साहिला ने पिछले दिनों जारी किया है। पत्र के अनुसार यह सभी कर्मियों और अधिकारियों के अलावा प्रखंड व अंचल कार्यालयों के लिए भी अनिवार्य कर दिया गया है। समाहरणालय में मो पुरानी मशीन भी बदली जा रही है। हालांकि बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का चलन लगभग तीन वर्ष पहले ही प्रारंभ हो गया था।
समाहरणालय के सभी कर्मी अपनी उपस्थिति इसी से दर्ज करते हैं। लेकिन, अधिकारियों को ऐसा करते नहीं देखा जाता। उनकी इस आदत पर कैसे विराम लगेगा। यह देखने लायक होगा। अगर बात जिलाधिकारी की करें तो वह प्रतिदिन 10 :30 से पहले कार्यालय पहुंच जाती हैं। इस वजह से कई कर्मचारी भी अब साढ़े दस से पहले कार्यालय आने लगे हैं। समाहरणालय संवर्ग में कार्यालय का समय 10:30 से अपराह्न पांच बजे तक है। (यह समय फरवरी तक के लिए तय है) 
जिलाधिकारी द्वारा जारी पत्रतकनीक आधारित उपस्थिति दर्ज करने की यह प्रणाली इसी लिए हर जगह प्रभावी की गई है। जिससे लेट-लतिफ लोगों की आदत पर अंकुश लगे। लेकिन, अब जो फरमान जिलाधिकारी ने जारी किया है। वह यह बताता है, उपस्थिति दर्ज नहीं करने वालों के वेतन की कटौती भी होगी। स्वयं जिलाधिकारी समय से कार्यालय आकर लोगों को सख्ती का संदेश दे चुकी हैं। इस लिए सभी अधिकारी और कर्मी इसे भांप लें। तो उनके लिए बेहतर होगा।





























































































