गांव-गांव पहुंचा विश्वामित्र सेना का सदस्यता अभियान, अब तक 500 से अधिक लोग हुए शामिल

0
195

राजनीति नहीं, धर्म और संस्कृति रक्षा है उद्देश्य: राजकुमार चौबे                                                    बक्सर खबर। विश्वामित्र सेना का सदस्यता अभियान अब गांव-गांव तक पहुंच चुका है और लोगों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 11 दिनों में 1100 नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा गया था, उसमें अब तक जिले के अलग-अलग गांवों से 500 से अधिक लोगों ने संगठन की सदस्यता ले ली है। यह अभियान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक मुहिम नहीं है, बल्कि सनातन धर्म की रक्षा, पुनः प्रतिष्ठा और गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा अभियान है। उनके अनुसार, विश्वामित्र सेना का हर सदस्य सनातन की सेवा और सुरक्षा का सिपाही है।

इस अभियान को आगे बढ़ाने में शाहाबाद संयोजक कृष्ण शर्मा, जिला संयोजक मोहित बाबा और राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को संगठन के उद्देश्य समझा रहे हैं और सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। अब तक सैकड़ों लोगों ने न सिर्फ सदस्यता ली है, बल्कि सनातन की जड़ों को मजबूत करने का संकल्प भी लिया है। संगठन को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here