बक्सर खबर। मोंटी कार्लो का शोरूम सोमवार को शहर में खुल गया। सदर विधायक संजय तिवारी ने इसका शुभारंभ किया। मौके पर ईस्ट जोन के सेल्स अधिकारी एचपी सिंह, बिहार जोन के कुमार गौरव, सौरभ कुमार व स्थानीय डीलर सतीश कुमार गुप्ता मौजूद थे। शोरूम के मुख्य संचालक दौलतचंद गुप्ता और कर्मियों ने सबका स्वागत जोरदार ढंग से किया। दिन चढऩे के साथ ग्राहकों का आना जाना शुरू हुआ तो फिर यह सिलसिला रात बारह बजे के लगभग जाकर थमा। शहर के पीपी रोड में जायसवाल धर्मशाला के सामने इस शोरूम को खोला गया है। शहर के केन्द्र में होने के कारण आमंत्रित लोगों के साथ आते-जाते लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिसका आलम यह रहा कि रात बारह बजे तक न चाहते हुए शोरूम को खोलना पड़ा।
कम्प्यूटर आपरेटर कर रहे औपरेटर से जब पूछा गया कि आज के पहले ग्राहक कौन हैं। तो उन्होंने बताया गिरधारी अग्रवाल। जब उनसे संपर्क किया गया तो वे चहकते हुए बोले। बड़े भाई दौलत भैया ने शोरूम खोला है। इस लिए पहला ग्राहक तो बनना ही था। क्या दुकान खोली है। बच्चे, नौजवान, महिला और पुरूष सबके लिए एक से बढ़कर एक परिधान हैं। इतना शानदार शोरूम शहर में और कहीं नहीं है। इस मौके पर विनय सर्राफ, वार्ड पार्षद अनुप, शशी गुप्ता, राकेश राय, अगम पांडेय आदि अनेक प्रमुख लोग मिले। सबने मोंटी कार्लो के शोरूम की तारिफ की। आकर्षक परिधानों का जलवा रहा कि लोगों ने पहले ही दिन जमकर खरीददारी की।


































































































