बक्सर खबर : जिले में आंदोलन के नाम से चलने वाले राजनीति संगठन आंदोलन के खिलाफ हिन्दू योद्धा संगठन ने आवाज बुलंद की है। योद्धा संगठन के संचालक आशीष मिश्रा, सह संचालक रूद्र राय, अनीश राय, वेद प्रकाश मीडिया प्रभारी, अभिनव तिवारी प्रवक्ता आदि सभी ने संयुक्त बयान जारी कहा है कि आंदोलन एक राज्य सभा सांसद के इशारे पर चलने वाला ग्रुप है। इसका समस्या अथवा बक्सर के विकास से कोई वास्ता नहीं। यह लोगों को भ्रमित करने और सच को झूठ साबित करने के लिए बनाया गया है। इससे जुड़े लोगों को सिर्फ एक काम है। स्थानीय सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे के खिलाफ अफवाह फैलाना। जिले के और भी सांसद और विधायक हैं। उनके खिलाफ अथवा जिले के किसी अन्य विधान सभा की समस्या इनको दिखाई नहीं देती। उल्टे भाजपा सांसद के उपर आरोप लगाने के लिए झूठ बोलने से परहेज नहीं करते।
कुछ दिनों पहले स्मार्ट सीटी के सवाल पर राजनीति की। कहा बक्सर की जगह भागलपुर को शामिल किया गया। सच यह था कि स्मार्ट सीटी का चयन राज्य सरकार को करना था। हाल के दिनों में एम्स की राजनीति शुरु हुई। सभी जानते हैं। एम्स खोलने के कुछ मानक हैं। जैसे एक एम्स दूसरे सेंटर से कम से कम दाे सौ किलोमीटर दूर खोला जाता है। साथ ही उसके लिए जरुरी है। उस स्थान पर पूर्व से कोई मेडिकल कालेज चलने वाला होना चाहिए। जबकि बक्सर पटना से महज 135 किलोमीटर दूर है। साथ ही यहां मेडिकल कालेज भी नहीं है। ऐसे में बक्सर का चयन नहीं किया जाना। महज राजनीतिक स्वार्थ की राजनीति थी। इस संगठन की कलई उस समय खुल गई। जब महिला की किडनी चोरी के नाम पर बवाल किया गया। प्रशासन ने इस दल के लोगों को जेल में डाल दिया। इसका नेतृत्व कर्ता जो स्वयं भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी है। वह एक राज्य सभा सांसद के इशारे पर इस तरह की हरकतें कर रहा है। हालाकि आंदोलन संगठन की तरफ से इस बयान बाजी पर हमें कोई राजनीतिक मंतव्य प्राप्त नहीं है।


































































































