-माहौल खराब करने वाले संभावित 2902 को किया गया बाउंड डाउन
बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव में शांति बनाए रखने के लिए वैसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जो विवाद अथवा अशांति फैलाकर समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं। जिले में ऐसे 6458 लोगों को चिहि्नत किया गया है। इनमें से 2902 लोगों से बंधपत्र भी भरवाया गया है। अगर विवाद हुआ तो उसकी जिम्मेवार आप भी माने जाएंगे। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो बंधपत्र भरकर जमा करें। इसी आधार पर यह बंध पत्र भरा जाता है।
कुछ मामलों में दंड की राशि भी तय होती है। इसकी चर्चा शनिवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आहूत बैठक के दौरान ली गई। बक्सर अनुमंडल में कुल 3037 लोगों को धारा 107 के तहत नोटिस भेजा गया है। इनमें से 1261 से बंध पत्र भरवाया गया है। वहीं डुमरांव अनुमंडल में कुल 3421 लोगों को नोटिस भेजा गया है। इनमें 1641 से बंध पत्र भरवाया गया है।



































































































