बक्सर खबर : इटाढ़ी थाना के पकड़ी मोड के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक से अपनी आठ वर्षीय बेटी को लेकर घर जा रहे राजेश कुमार ट्रक से टकरा गए। खूद तो दूर जा गिरे। मगर उनकी बेटी अनामिका पहिए के नीचे आ गयी। मौके पर ही उस मासूम की दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना अपराह्न पांच बजे के आस-पास हुई। खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर जा पहुंची। आक्रोशित लोग सड़क जाम की योजना बना रहे थे। उससे पहले ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया। पत्परता का परिचय देते हुए ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया गया। राजेश की हालत खतरे से बाहर है। वे इसी थाना के साथ गांव के रहने वाले हैं। अपनी बच्ची के साथ वे इटाढ़ी बाजार से घर जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना हुई।































































































