‌‌‌जिला कृषि पदाधिकारी बने रणवीर सिंह

0
905

बक्सर खबर : अब जिले के नए कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह होंगे। कल तक जिला आत्मा के निदेशक का कार्य देख रहे सिंह दुबारा इस जिले के कृषि पदाधिकारी बने हैं। शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा जारी सूची में उनका नाम शामिल है। वे ऐसे पदाधिकारी हैं जिन्होंने इस जिले में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी से लेकर जिला कृषि पदाधिकारी तक कार्य संभाला है। एक बार फिर उन्हें यह जिम्मेवारी मिली है। उनके जमाने में ही इस जिले को किसान श्री का सम्मान मिला था। उनकी जगह देवनंद राम आत्मा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का कार्य देखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here