बक्सर खबर: जिले में मंगलवार को दो जगह हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। पहली घटना राजपुर थाना के सरेंजा गांव के पास हुई। जहां बेलेरो और बाइक की हुई आमने-सामने की टक्कर में महिला शिक्षक और उनके पति बुरी तरह घायल हो गए। घायल रवि भूषण सिंह 35 की हालत गंभीर है। उनकी पत्नी अंजु देवी 30 को भी चोट आयी है। वे खतरे से बाहर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे राजपुर थाना के ही रौनी गांव के रहने वाले हैं। बाइक से वे अपनी को लेकर बक्सर जा रहे थे। जहां दक्षता परीक्षा देनी थी। दोनों तरफ से गति तेज थी। जिसका परिणाम रहा कि दुर्घटना हो गयी। दूसरी घटना मंगलवार की शाम इटाढ़ी थाना के पकड़ी मोड के पास हुई। वहां ट्रैक्टर को स्कार्पियो ने सीधी टक्कर मार दी। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना के अनुसार ट्रैक्टर का इंजन दो टुकड़े हो गया। उस पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चालक ने दम तोड़ दिया। संयोग ही रहा कि स्कार्पियो में सवार लोग बच कर भागने में सफल रहे। देखने वालों ने बताया कि स्कार्पियो धनसोई की थी। उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। ़



























































































