मैं हत्यारा नहीं, दुबे को मैंने नहीं मारा -आरोपी का कथन

0
716

बक्सर खबर : शनिवार को शहर के गोलंबर के समीप गोपाल दुबे की हत्या कर दी गई थी। इस घटना का नामजद अभियुक्त रीतेश यादव फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है। इस बीच रीतेश यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई पेश की है। मैंने हत्या नहीं की, इसकी वकालत उसने की है। लेकिन कहानी में यह मानता है कि हत्या के वक्त वहां मौजूद था।

उसकी बातों ने यह तो साबित कर दिया है। गोपाल व रीतेश में दुश्मनी थी। सुबह मारपीट भी हुई। अब पूरा सच क्या है। यह तो पुलिस पता लगाएगी। इधर पुलिस ने मृतक गोपाल के भाई के बयान पर रीतेश को अभियुक्त बनाया है। तलाश जारी है। वह गिरफ्तार होता है या आत्म समर्पण करता है। यह तो वक्त बताएगा। अभी तक पुलिस उसका पता लगाने में असफल है।

रीतेश की फाइल फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here