बक्सर खबर : सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी से लेवी वसूलने वाले लक्ष्मण राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी सूचना सासाराम पुलिस ने धनसोई थाने को दी है। लक्ष्मण जिले के बभनवलिया गांव का मूल निवासी है। जो सासाराम में चलने वाले नक्सली संगठन टीपीसी का हार्ड कोर सदस्य है।
धनसोई उसका गृह थाना है। जहां उसके खिलाफ मारपीट का एक मामला दर्ज है। इसके अलावा अन्य आपराधिक रिकार्ड यहां नहीं हैं। इसकी शिनाख्त के लिए पुलिस सासाराम पहुंची है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बताया लक्ष्मण के खिलाफ सड़क निर्माण कंपनी ने तीस हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। फिलहाल हम भी पूछताछ करने आए हैं। ऐसा संभव है, कुछ घटनाओं में उसकी संलिप्तता हो।

































































































