बक्सर खबर : विश्व कैंसर दिवस के मौके पर एनसीसी कैडेट ने जागरुकता रैली निकाली। शहर के एमपी हाई स्कूल में प्राचार्य विनिता पाल ने कैडेट को हरी झंड़ी दिखा कर रवना किया। नगर भ्रमण के उपरांत उनकी टोली वापस विद्यालय पहुंची। जहां तीस बहार बटालियन के कर्नल पीएल जयराम ने कैंसर के बारे में जानकारी दी। किस तरह प्रोस्ेट कैंसर व अन्य बीमारियां फैलती हैं। इसके दुष्परिणाम से युवाओं को अवगत कराया। मौके पर अशोक सिंह सुबेदार मेजर, अनिल कुमार, दीपक कुमार रंजन आदि शामिल हुए।


































































































