बक्सर खबर : शहर के चरित्रवन में स्थित विआइपी कहे जाने वाले होटल में जुए का अड्डा चल रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली। वहां बड़ी पार्टियां एसी कमरे में बैठकर पत्तों का गेम खेल रहीं हैं। सूचना एसपी को मिली। उनका आदेश हुआ तो सीधा छापा तय जगह पर पड़ा। होटल के कमरा नंबर दौ सौ एक में कुल नौ लोग रंगेहाथ पकड़े गए। इनके पास से दो लाख छीयालीस हजार तीन सौ सत्तर रुपये बरामद हुए। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें राहुल उर्फ सोहन, ब्रजेन्द्र नाथ दुबे, दीपक यादव, राजेन्द्र कुमार वर्मा, राहुल कुमार उर्फ भैरव, मो. असलम, गौस खां, मुन्ना तिवारी व कैस खां शामिल हैं। इन लोगों के पास से सात मोबाइल फोन भी मिले हैं। सभी को गिरफ्तार कर नगर थाना ले जाया गया है। पुलिस कप्तान उपेन्द्र शर्मा ने बक्सर खबर को बताया कि यह कमरा आनंद कुमार ओझा के नाम से बुक था। वह शहर के ब्रह्मर्षी नगर का रहने वाला है। मैनेजर के अनुसार वह कमरे की चाभी लेकर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। सभी गिरफ्तार लोग शहर के ही रहने वाले हैं। इनमें एक ब्रजेन्द्र नाथ नदाव के हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई की भनक किसी को नहीं लगी। एसपी ने अपने कार्यालय में कार्यरत डीआइओ टीम के द्वारा यह छापामारी कराई। जिसकी वजह से कोई चाहकर भी नहीं बच सका। इस टीम का नेतृत्व नगर कोतवाल राघव दयाल व अवर निरीक्षक आलोक कर रहे थे।
मास्टर माइंड है कैस खां व चोभन
बक्सर : जुए के इस धंधे का मास्टर माइंड कोई और नहीं शहर के सारिम पुर का कैस खां और बुधनपुरवा के दीपक यादव उर्फ चोभन हैं। यह वे लोग हैं। जो जुआ खेलने वालों को हाई प्रोफाइल सुविधा मुहैया कराते हैं। इससे पहले कैस बक्सर के लोगों को यूपी के मुहम्मदाबाद में ले जाकर जुआ खेलवाता था। वहां की पुलिस ने जब इस गिरोह को पकड़ा था। तब जमकर धुनाई की थी। एक बार फिर यह गिरोह सामने आया है। जो एसी कमरे में जुए का अड्डा चला रहा था।






























































































