बक्सर खबर : लायंस क्लब की रजत जयंती मंगलवार को मनायी गयी। क्लब के सदस्यों ने इसे यादगार बनाने के लिए पौधा रोपण कार्य किया। नगर के श्मशान घाट के समिप स्थित गौशाला की भूमि में वृक्ष लगाए गए। जिसमें समर्पित क्लब मेम्बर के साथ अतिथि के तौर पर बिजली विभाग के एसडीओ अभिषेक कुमार शामिल हुए। अध्यक्षता अध्यक्ष सरीता जायसवाल ने की, सबने कहा वृक्ष लगाना खुशहाली और भविष्य को बेहतर बनाने का सबसे कारगर कदम हैं। इसके उपरान्त संध्या बेला में मुख्य समारोह आयोजित हुआ। यहां उपस्थित सदस्यों को बताया गया कि पिछले वर्ष में क्या बेहतर व समाजो पयोगी कार्य हुए हैं। आगे का क्या लक्ष्य है। इस दौरान ला: सुरेश संगम, धीरज कुमार, निगम पांडेय, एम आलम बुलबुल, सचिव अमित केजरीवाल, संतोष पोद्दार, विनय कुमार, सुशील, रुखसाना, नेहा केजरीवाल,गिरधारी अग्रवाल, दिनेश जायसवाल, हरिशंकर गुप्ता आदि ने हिस्सा लिया।






























































































