अंधेरे में शहर, रात … तक आएगी बिजली

0
2449

बक्सर खबर : मेन लाइन में खराबी आ जाने के कारण शहर में बिजली की आपूर्ति ठप है। दोपहर डेढ़ बजे के बाद से पूरे शहर में आपूर्ति ठप है। पूछने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया। उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब मैकेनिक ग्रुप से जुड़े लोगों से बात की गई।

उन्होंने बताया शहर से सटे वनसप्ति नगर के पास 33 हजार का तार टूट गया है। इस वजह से शहर की बिजली ठप है। उसे दुरुस्त किया जा रहा है। रात साढ़े दस बजे तक बिजली की आपूर्ति बहाल होने का अनुमान है। एक जगह तार टूटा तो उसकी वजह से कई खंभों का तार नीचे लटक गया। अब उन सभी को दुरुस्त किया जा रहा है। इस वजह से लेट हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here