– पुलिस ने कहा मृत महिला की हो गई पहचान
बक्सर खबर। ई रिक्शा पर बैठकर बक्सर की तरफ आ रही महिला के साथ अनहोनी हो गई। रिक्शा अचानक पलटा और महिला के सिर में गंभीर चोट आई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। यह दुर्घटना औद्योगिक थानाक्षेत्र के दलसागर गांव के समीप हुई। पूछने पर पुलिस ने बताया मृत महिला का नाम बिंदा देवी (48) था।
यह सिकरौल थाना के सिकरौल लख गांव निवासी सबरू नट की पत्नी थी। दलसागर इलाके में यह कहीं काम करती थी। वहीं से ई रिक्शा पर बैठकर जा रही थी। तभी वह रिक्शा पलट गया। हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे थे। वह रिक्शा से अचानक अपने-आप ही गिर पड़ी। सूचना मिलने पर औद्योगिक थाने की पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही उसके परिवार के सदस्यों को दुर्घटना के बाबत जानकारी दी।






























































































