स्कॉउट, एनसीसी व छात्रों का रहा अभूतपूर्व योगदान
बक्सर खबर। आज शहर में 205 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद पार्क कवलदह से निकली यात्रा शहर की तरफ चली तो इसका दृश्य देखने लायक था। समाजसेवी, छात्र, युवा सभी इसमें शामिल होने पहुंचे। लंबी कतार लगी। जिसमें एनसीसी, स्कॉउट, शिक्षक संस्थानों के शिक्षक, छात्र, वार्ड पार्षद सभी के सभी साथ आ गए। जिससे इसकी भव्यता बढ़ती चली गई।
संयोजक गिट्टू तिवारी इस सफलता से बहुत प्रशंन दिखे। उनका कहना था, हमारा प्रयास है। आने वाले समय में बक्सर की तिरंगा यात्रा गणतंत्र दिवस के पूर्व समारोह के रुप में मनायी जाए। उन्होंने इसके लिए सदर विधायक, रेडक्रास, शहर के पार्षदों और सभी शिक्षक-छात्रों एवं अंत्येदय सेवा संस्थान के लोगों का धन्यवाद दिया। जिन्होंने सहयोग और साथ दोनों दिया।

































































































