ट्रेन से गिरकर डुमरांव में दो की मौत, पशु व्यवसाई की हुई पहचान

0
2135

बक्सर खबर। डुमरांव में सोमवार को रेलवे पटरी के किनारे दो शव देखे गए। सूचना मिलते ही रेल पुलिस सक्रिय हुई। पहली सूचना के अनुसार स्टेशन से पूर्व की दिशा की तरफ अप लाइन पर शव देखा गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त शुरू की। पता चला वह पशु व्यवसायी मो. इशराफिल कुरैशी पुत्र स्व. कोमल कुरैशी का पुत्र था। यहां डुमरांव में अपने मामा माझिल कुरैशी के यहां रहकर बकरी की खरीद-बिक्री का व्यापार करता था।

वह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत बारे गांव का निवासी था। वह एक बेटी और बेटे का पिता था। इसकी सूचना रेल पुलिस ने उसके परिजनों का दे दी। दूसरा शव डुमरांव पश्चिमी रेलवे क्रासिंग से 200 मीटर पश्चिम मिला। वह किसी अधेड़ व्यक्ति का था। जिसकी पहचान नहीं हो पायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here